---विज्ञापन---

पाकिस्तान की टीम में आया नया ‘रफ्तार का सौदगार’, 21 साल के रजाउल्लाह ने डेब्यू मैच में बरपाया कहर

ENG vs PAK: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज रजाउल्लाह को डेब्यू करने का मौका मिला और उन्होंने मैदान पर उतरते ही कमाल कर दिया. रजाउल्लाह ने अपने पहले ही ओवर में 143 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए जो रूट को अपना शिकार बनाया.

21 साल के रजाउल्लाह ने 143-146 किमी/घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सबको चौंकाया (PIC Credit- X)
---विज्ञापन---

ENG vs PAK, Razaullah: पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे खतरनाक तेज गेंदबाज हुए हैं, जिन्होंने अपनी रफ्तार से पूरे क्रिकेट जगत को हैरान किया है. पाकिस्तान को एक ऐसा ही नया तेज गेंदबाज मिल गया है. पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में डेब्यू करते ही तहलका मचा दिया. 21 साल के रजाउल्लाह ने अपने पहले ही ओवर में 143 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए जो रूट को आउट कर दिया. उनकी रफ्तार देखकर हर कोई दंग रह गया. मैच के पहले दिन उन्होंने 10 ओवर गेंदबाजी की और 46 रन देकर 2 विकेट हासिल किए.

रजाउल्लाह की तूफानी स्पीड और एक्शन की तुलना पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर और वकार यूनिस से हो रही है. रजाउल्ला एक दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और उनके जैसे गेंदबाज पहले पाकिस्तान की टीम में ज्यादा देखने को मिलते थे, लेकिन अब कम नजर आते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट हारने के बाद पाकिस्तान की टीम में 7 बड़े बदलाव किए गए, जिसकी वजह से ही पेशावर से मर्दान से आने वाले रजाउल्लाह को टीम में मौका मिला. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 8 मैचों में 30 विकेट लेने वाले रजाउल्लाह को पाकिस्तान की नई ‘स्पीड मशीन माना’ जा रहा है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Duleep Trophy 2026 की 13 सालों के बाद चैंपियन बनी ईस्ट जोन, कप्तान ईशान किशन ने किया कमाल

First published on: Sep 10, 2026 03:52 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola