Rohit Sharma and Virat Kohli

रोहित शर्मा और विराट कोहली अगले कुछ महीने में खेलेंगे 4 बड़ी सीरीज, फैंस के लिए है बड़ा खुशखबरी

Team India: टीम इंडिया के सुपरस्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली अब सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हुए नजर आते हैं. जिसके कारण ही फैंस को उन्हें मैदान पर देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है. हालांकि इस बीच रो-को फैंस को बड़ी खुशखबरी मिली है.

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी में लगी हुई है. जिसके कारण ही बीसीसीआई चाहती है कि टीम इंडिया ज्यादा से ज्यादा वनडे सीरीज खेले. इसी वजह से अगले 5 महीनों में भारतीय टीम चार वनडे सीरीज खेलने वाली है. जहां पर भारतीय क्रिकेट के 2 दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे. अगर दोनों ही खिलाड़ियों को अगला वनडे वर्ल्ड कप खेलना है, तो उन्हें इन 4 वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करना होगा. 

विज्ञापन

टीम इंडिया 4 बड़ी सीरीज खेलने को तैयार 

भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज की तैयारी कर रही है. लेकिन सितंबर महीने के आखिरी में भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. जिसके बाद नवंबर महीने में टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है. दिसंबर में श्रीलंका और टीम इंडिया के बीच भी 3 मैचों की वनडे सीरीज होने वाली है. जिसके बाद जनवरी 2027 के पहले 2 हफ्ते में टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ भी 3 मैचों के वनडे सीरीज खेलने वाली है. ऐसे में दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली अगले 5 महीने में कुल 14 वनडे मैच खेलने वाले हैं. जहां पर दोनों ही बल्ले से धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ