HAPPY MEN.jpg

Video: इन उपायों को करने से खुशियों से भरेगा जीवन, मिलेगा ग्रहों का शुभ परिणाम

Astro Tips: ज्योतिष के अनुसार आप कई उपायों को कर सकते हैं. इन्हें करने से ग्रहों के शुभ प्रभाव प्राप्त कर सकते हैं. रसोई में रखी चीजों के जरिए आप उपायों को कर सकते हैं. आइये पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में जानते हैं.

Astro Tips: ज्योतिष से जुड़े उपायों को करके आप जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते है. इन उपायों से सेहत को अच्छा कर सकते हैं. ज्योतिष के अनुसार, खाने में इस्तेमाल होने वाले मसालों के कई लाभ बताए गए हैं. हल्दी का इस्तेमाल शुभ कामों में जरूर किया जाता है. हल्दी को शुभता का प्रतीक माना जाता है. इसके साथ ही हल्दी को औषधी के तौर पर भी इस्तेमाल करते हैं. आप इसके अलावा मसालों का इस्तेमाल ग्रहों को मजबूत करने के लिए कर सकते हैं.

विज्ञापन

ग्रहों के शुभ प्रभाव के लिए उपाय

रसोई में मौजूद मसालों से ग्रहों के बल को मजबूत कर सकते हैं. सौंफ का संबंध शुक्र और चंद्रमा से माना जाता है. आप सौंफ के साथ मिश्री खाने से शुक्र और चंद्रमा को मजबूत कर सकते हैं. सौंफ के साथ गुड़ खाने से मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम कर सकते हैं. काली मिर्च का नियमित सेवन करने से शनि मजबूत होते हैं.

विज्ञापन

जौ का सेवन करने से सूर्य और बृहस्पति ग्रह को बल मिलता है. इसके साथ ही आपको दक्षिणावर्ती महाकाली की प्रतिमा के समक्ष बैठकर रुद्राक्ष की माला से जाप करना चाहिए. सिद्ध कुंजिका स्त्रोत के पांचवे मंत्र का जाप करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है. आप इन उपायों के बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ