
एक्टिविस्ट आकृति चौधरी का मामला पहुंचेगा सुप्रीम कोर्ट, UP सरकार देगी इलाहाबाद HC के फैसले को चुनौती
नोएडा के मजदूर आंदोलन से जुड़े मामले में छात्र और एक्टिविस्ट आकृति चौधरी को लेकर अब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचने वाला है. उत्तर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देने का फैसला किया है. जिसमें आकृति चौधरी के खिलाफ लगाए गए एनएसए यानी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत डिटेंशन ऑर्डर को रद्द कर दिया गया था. यूपी सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को सरकार के इस फैसले की जानकारी दी.
Edited By Versha Singh