
IND vs AFG: संजू-ईशान IN, दुबे OUT... पहले T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
Written By Ujjaval Palanpure

Written By Ujjaval Palanpure
Team India Possible Playing 11: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मैच खेला जाएगा. तीन मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी. संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, नीतीश कुमार रेड्डी समेत कुछ खिलाड़ियों की स्क्वाड में वापसी हुई है. इसी वजह से अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11 पर सभी की नजर है. फैंस का मानना है कि संजू सैमसन और ईशान किशन में से कोई एक ही खेल सकता है. हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर दोनों ही खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं.
अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I मैच में वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनिंग कर सकते हैं. नंबर 3 पर संजू सैमसन और नंबर 4 पर ईशान किशन खेल सकते हैं. श्रेयस अय्यर और तिलक वर्मा क्रमशः पांचवें और छठे पायदान पर उतर सकते हैं. शिवम दुबे का हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. इसी वजह से नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिल सकता है. अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती के रूप में टीम के पास स्पिन गेंदबाजी के दो विकल्प होंगे. जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी का भार संभाल सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: