---विज्ञापन---

Video: पश्चिम बंगाल के कलाकार बिजय कुमार रेड्डी ने चॉक पर बनाए BRICS नेताओं के पोर्ट्रेट, ब्रिक्स का लोगों भी किया तैयार

ब्रिक्स समिट के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों के पोर्ट्रेट चाक पर बनाए गए हैं और यह कारनामा पश्चिम बंगाल के एक कलाकार ने करके दिखाया है. इतना ही नहीं उसने चाक पर ही ब्रिक्स का लोगो भी बनाया है.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मुख्य बातें

भारत शनिवार से दिल्ली के भारत मंडपम में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।

यह सम्मेलन रविवार तक चलेगा, जिसमें ब्रिक्स सदस्य, साझेदार देश और आउटरीच आमंत्रित देश शामिल होंगे।

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता की थीम 'लचीलेपन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण' है।

कलात्मक प्रस्तुति

मिनिएचर आर्टिस्ट के विजय कुमार रेड्डी ने ब्रिक्स नेताओं के लगभग 1 सेंटीमीटर के चॉक पोर्ट्रेट्स और लगभग 5 मिलीमीटर का ब्रिक्स लोगो तैयार किया है।

---विज्ञापन---

भारत की राजधानी दिल्ली में भारत मंडपम में आज से 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन शुरू हुआ है, जिसकी मेजबानी देश के प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं. यह शिखर सम्मेलन आज और कल रविवार तक चलेगा, वहीं इस सम्मेलन में ब्रिक्स देशों और पार्टनर देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए हैं, जिनके पोर्ट्रेट एक कलाकार ने चाक पर बनाए हैं. इस कलाकार का नाम मिनिएचर आर्टिस्ट के विजय कुमार रेड्डी ने, जिन्होंने चाक पर ब्रिक्स नेताओं के 1 सेंटीमीटर साइज वाले पोर्ट्रेट बनाए हैं और चाक पर ही ब्रिक्स समिट का लोगो भी बनाया है, जो देखने में काफी आकर्षक हैं.

क्या है समिट की थीम और कैसा है लोगो?

बता दें कि भारत इस साल ब्रिक्स समिट की अध्यक्षता कर रहा है और इसकी साल समिट की आधिकारिक थीम मजबूती, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण है. वहीं समिट के लोगो में भारत के राष्ट्रीय फूल कमल को दिखाया गया है, वहीं इसके केंद्र में ‘नमस्ते’ अंकित है. पंखुड़ियों को ब्रिक्स के सदस्य देशों के झंडों के रंग से रंगा गया है. समिट में हिस्सा लेने के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और टेड्रोस एडनॉम घेब्रेयसस (WHO महानिदेशक) भारत पहुंचे हैं. इनके अलावा अन्य सदस्य देशों और पार्टनर देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी आए हैं.

---विज्ञापन---

News 24 के वीडियो में देखें चाक पर बने ब्रिक्स देशों के नेताओं के पोर्ट्रेट…

First published on: Sep 12, 2026 02:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola