Image Credit: X
विज्ञापन

IND vs ZIM: वीवीएस लक्ष्मण के इन 4 फैसलों ने भारत को जिताया! जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया ने ऐसे लिखी जीत की कहानी

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए पहले मैच में भारत ने इन 4 वजहों से जीत हासिल की. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 7 विकेट से जीत लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. जिम्बाब्वे दौरे पर वीवीएस लक्ष्मण भारतीय टीम के हेड कोच हैं. गंभीर को आराम दिया गया है. लक्ष्मण के 4 फैसलों ने भारत की जीत में अहम किरदार प्ले किया. लक्ष्मण ने पहले ही मैच से वैभव पर भरोसा जताया और उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल किया. वैभव ने इस मैच में 19 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली. इसके अलावा लक्ष्मण ने केवल एक ऑलराउंडर को मौका दिया. इसके अलावा उन्होंने सभी मुख्य बल्लेबाजों और गेंदबाजों को खिलाया. लक्ष्मण और अय्यर ने 3 मुख्य तेज गेंदबाज मयंक यादव, अशोक शर्मा और प्रिंस यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया. इसके अलावा अय्यर और लक्ष्मण ने सभी खिलाड़ियों को आजादी दी. इन वजहों से भारत ने शानदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ