Rahul gandhi
विज्ञापन

Video : वोटर अधिकार यात्रा के आखिरी दिन क्यों बदला राहुल गांधी का प्लान? ये है वजह

बिहार की वोटर अधिकार यात्रा का आज पटना में समापन हो गया। इस यात्रा की शुरुआत सासाराम से हुई थी और इसका उद्देश्य वोटर लिस्ट से नाम हटाने और SIR जैसे मुद्दों के खिलाफ लोगों को जागरूक करना था। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और अन्य इंडिया ब्लॉक नेताओं ने इसमें भाग लिया। पहले समापन गांधी मैदान में होना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम में बदलाव किया गया।

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा का आज आखिरी दिन है। यात्रा का समापन बिहार की राजधानी पटना में हो रहा है। इसमें राहुल गांधी, तेजस्वी यादव समेत तमाम इंडिया ब्लॉक के नेता शामिल हुए हैं। यह यात्रा बिहार के सासाराम से शुरू हुई थी। यात्रा का मकसद वोटर्स को आगाह करना और वोटर लिस्ट से नाम काटने, SIR का विरोध करना था। 16 दिन की इस यात्रा के आखिरी दिन कई बदलाव कर दिए गए।

पहले पटना के गांधी मैदान में इस रैली का समापन होने वाला था, लेकिन पहले ही इसमें अहम बदलाव कर दिया गया। प्लान था कि राहुल गांधी 31 अगस्त को ही रात में पटना पहुंचेंगे और यात्रा के दौरान साथ देने वाले कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। बताया गया कि सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें इसकी इजाजत नहीं मिली। इसके बाद कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। वहीं, जिला प्रशासन का कहना है कि उनके पास इजाजत के लिए आवेदन आया ही नहीं! अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ