
कोहली की 'विराट' संपत्ति जानकर उड़ जाएंगे होश! इतने करोड़ के मालिक हैं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Edited By Shubham Mishra

Edited By Shubham Mishra
Virat Kohli: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। किंग कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट करते हुए क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। हालांकि, विराट वनडे में खेलना जारी रखेंगे। भले ही कोहली दो फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन अपने क्रिकेट करियर में विराट जबरदस्त कमाई कर चुके हैं। कोहली की गिनती सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के सबसे अमीर एथलीटों में की जाती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली की कुल नेटवर्थ 1046 करोड़ है। विराट सालभर में लगभग 150 करोड़ रुपये की आमदनी करते हैं। यानी हर महीने कोहली 12.5 करोड़ के आसपास कमाते हैं। गुरुग्राम में कोहली का 80 करोड़ का आलीशान बंगला है, जबकि मुंबई में भी उनका 34 करोड़ का फ्लैट है। विराट वर्ल्ड के कई बड़े ब्रांड के एम्बेसडर भी हैं। इसके साथ ही वह बीसीसीआई के सलाना कॉन्ट्रैक्ट में ए प्लस कैटेगिरी में हैं, जहां उन्हें 7 करोड़ रुपये मिलते हैं। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: