Team India
विज्ञापन

Team India: क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर में सब कुछ ठीक नहीं? सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर

Virat-Rohit-Gautam Controversy: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर के मैदान पर खेला जाएगा. इससे पहले टीम इंडिया की कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है.

Virat-Rohit-Gautam Controversy: भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त घर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. पहला वनडे मैच जीतकर टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे हैं और अब टीम दूसरे वनडे में जीत हासिल कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. इन सबके बीच टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का मौहाल चर्चा का विषय बना हुआ है. बताया जा रहा है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ कोच गौतम गंभीर के रिश्ते अब पहले जैसे नहीं हैं. रांची वनडे में विराट कोहली के 52वां वनडे शतक के बाद से सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट की बातचीत रोहित-कोहली के साथ ठीक नहीं है.

इसी बीच कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देखकर फैंस भी हैरान हैं. इन तस्वीरों को देखकर लोगों का कहना है कि टीम इंडिया दो गुटों में बंट गई है. दरअसल, जब भारतीय टीम दूसरे वनडे के लिए रांची से रायपुर रवाना हो रही थी, तब एयरपोर्ट पर विराट कोहली और रोहित शर्मा बाकी खिलाड़ियों और कोच गंभीर से अलग बैठे दिखाई दिए. कोहली जो अक्सर अच्छे मूड में दिखते थे और खिलाड़ियों के साथ मजाक मस्ती करते थे, वो इन तस्वीरों में अलग बैठकर फोन चलाते नजर आए. यानी की टीम इंडिया में जो खटपट की बातें चल रही थी वो इन तस्वीरों में भी दिखाई दे रही है. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ