
IPL 2025: Virat Kohli के सिर सजी ऑरेंज कैप, पर्पल कैप पर भी आरसीबी के गेंदबाज का हुआ कब्जा
Edited By Shubham Mishra

Edited By Shubham Mishra
IPL 2025: आईपीएल 2025 में विराट कोहली का बल्ला जमकर चल रहा है। कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी अर्धशतक ठोका। विराट की पारी के बूते आरसीबी ने इस सीजन की सातवीं जीत का स्वाद चखा। कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में सातवां अर्धशतक ठोककर सूर्यकुमार यादव से ऑरेंज कैप छीन ली है। कोहली 10 मैचों में 443 रनों के साथ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
लखनऊ के खिलाफ अर्धशतक जमाने के बाद सूर्यकुमार ने साई सुदर्शन की बादशाहत को खत्म करते हुए ऑरेंज कैप को अपने नाम किया था। हालांकि, कोहली ने फिफ्टी जमाने के साथ ही सूर्या से ऑरेंज कैप ले ली। वहीं, पर्पल कैप पर भी अब आरसीबी के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड का कब्जा हो गया है। हेजलवुड इस सीजन 10 मैचों में 18 विकेट निकाल चुके हैं। 16 विकेट चटकाने वाले प्रसिद्ध कृष्णा दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: