
IPL 2024 के बाद क्या विदेश में बसेंगे Virat Kohli? Anushka की एबसेंस से मिले संकेत
Edited By Nancy Tomar

Edited By Nancy Tomar
Virat Kohli-Anushka Sharma: इन दिनों बी-टाउन एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके पति विराट कोहली अपने बेटे अकाय के जन्म को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिन 17 मार्च को विराट कोहली को एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान किंग कोहली अकेले नजर आए, तो सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए।
जी हां, इंटरनेट यूजर्स का कहना है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लंदन में बसने वाले हैं और इसकी वजह सोशल मीडिया यूजर्स वामिका और अकाय की प्राइवेसी बता रहे हैं। नेटिजंस का कहना है कि कोहली कपल अपने बच्चों की प्राइवेसी के लिए अब लंदन में ही रहेगा। हालांकि इस पर अभी तक विराट और अनुष्का की तरफ से कुछ भी नहीं कहा गया है। बता दें कि अनुष्का शर्मा तीन महीने से लंदन में हैं और एक्ट्रेस का लास्ट टाइम एयरपोर्ट पर दिसंबर महीने में देखा गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: