narendra modi
विज्ञापन

मोदी के 'गढ़' में दरोगा की पिटाई, वर्दी फाड़ी, पुलिस की जिप्सी में की तोड़फोड़, देखें वीडियो

Varanasi sub inspector beaten: यह पूरा मामला 7 अप्रैल की रात गोदौलिया चौराहे का है। पुलिस के अनुसार वाहन जांच के दौरान बाइक सवार कुछ युवकों को जांच के लिए रोका गया था। मौके पर तैनात दरोगा ने जब युवकों से बाइक के पेपर दिखाने को कहा तो वह नाराज हो गए और दोनों पक्षों में जमकर बहस हो गई।

Varanasi sub inspector beaten: वाराणसी में दरोगा की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर विपक्षी दल बीजेपी को घेर रहे हैं। विपक्षी दलों के नेताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। उधर, पीड़ित की शिकायत पर वाराणसी पुलिस ने मामले में 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में FIR दर्ज की है।

युवक बाइक के पेपर मांगने से नाराज थे

इस वायरल वीडियो में एक दर्जन युवक दिखाई पड़ रहे हैं। यह युवक पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार करते दिख रहे हैं। वीडियो को टैग करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य राजनीतिक नेताओं ने बीजेपी पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने पिटाई करने वालों को भाजपा कार्यकर्ता बताते हुए यूपी में लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला 7 अप्रैल की रात गोदौलिया चौराहे का है। पुलिस के अनुसार वाहन जांच के दौरान बाइक सवार कुछ युवकों को जांच के लिए रोका था। मौके पर तैनात दरोगा ने जब युवकों से बाइक के पेपर दिखाने को कहा तो वह नाराज हो गए और दोनों पक्षों में जमकर बहस हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ