
वैभव सूर्यवंशी ने बनाया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 14 साल की उम्र में इस पाकिस्तानी को पीछे छोड़ रच दिया इतिहास
Written By Ujjaval Palanpure

Written By Ujjaval Palanpure
Vaibhav Suryavanshi World Record: 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी लगातार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं. वो हाल ही में लिस्ट A क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले युवा प्लेयर बन गए थे. अभी सूर्यवंशी साउथ अफ्रीका के खिलाफ यूथ वनडे सीरीज का हिस्सा हैं. वो भारतीय अंडर 19 टीम की कप्तानी कर रहे हैं. 3 जनवरी 2026 को टीम इंडिया की भिड़ंत यूथ वनडे में साउथ अफ्रीका से हुई. इस मुकाबले में भारत ने 25 रन से जीत दर्ज की. वैभव पहली बार कप्तानी कर रहे थे और उन्होंने टीम को जीत दिलाते ही एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी यूथ वनडे इतिहास में जीत दर्ज करने वाले सबसे युवा कप्तान बन चुके हैं. उन्होंने पाकिस्तानी के अहमद शहजाद को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 15 साल, 141 दिन की उम्र में बतौर कप्तान पहला मैच जीता था. सूर्यवंशी अभी 14 साल 283 दिन के हैं और लगातार अंडर 19 क्रिकेट में बवाल मचा रहे हैं. उन्होंने IPL और इंडिया A के लिए तबाही मचाई है. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: