हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: इन 4 वजहों से मिल सकता है वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी-20 में मौका, टीम इंडिया में बड़ा बदलाव संभव!

IND vs ENG 2nd T20I: इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टी-20 मैच के लिए वैभव सूर्यवंशी को इन 4 वजहों से प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. आइए जानते हैं क्या बन रहे हैं समीकरण. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो भी देख सकते हैं.

विज्ञापन
AI Created Image

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को खेला जाएगा. इस मैच पर दोनों टीमों की निगाहें हैं. इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. हालांकि भारत की प्लेइंग 11 टॉस के दौरान घोषित होगी. माना जा रहा है कि इस मैच में वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है. दरअसल, वैभव शानदार फॉर्म में हैं और श्रीलंका A के खिलाफ तूफानी अर्धशतक बनाकर आ रहे हैं.

इसके अलावा संजू सैमसन ने आखिरी 3 टी-20 मैच में केवल 6 रन बनाए हैं. ऐसे में उनकी जगह पर वैभव को मौका मिलने की उम्मीद है. तीसरी वजह ये है कि वैभव पहली ही गेंद से बेखौफ होकर खेलते हैं, जो टीम इंडिया के लिए फायदेमंद भी हो सकता है. वैभव ने आईपीएल 2026 में 72 छक्के जड़कर ये साबित भी कर दिया है कि वह बड़े मंच पर खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: इंग्लैंड ने किया दूसरे टी-20 मैच के लिए प्लेइंग 11 का ऐलान, 2 खिलाड़ियों का कटा पत्ता

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola