IND vs ENG: इंग्लैंड ने किया दूसरे टी-20 मैच के लिए प्लेइंग 11 का ऐलान, 2 खिलाड़ियों का कटा पत्ता

भारत के खिलाफ होने वाले दूसरे टी-20 मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए हैं. जोफ्रा आर्चर की टीम में एंट्री हुई है. इसके अलावा 2 खिलाड़ियों का पत्ता भी कट गया है.

Cricket News - 2026-07-03T190754.350
1 / 6

Advertisment

इंग्लैंड ने किए 2 बदलाव

इंग्लैंड ने किए 2 बदलाव2 / 6

इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए हैं. साकिब महमूद और ल्यूक वुड को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है. उनकी जगह पर अनुभवी जोफ्रा आर्चर को मौका मिला है. इसके अलावा जोश टंग भी टी-20आई में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. उन्हें भी प्लेइंग 11 में मौका मिला है. Image Source: X

विज्ञापन

जीत पर निगाहें

जीत पर निगाहें3 / 6

दूसरा मैच शनिवार को मैनचेस्टर के अमीरात ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. दोनों टीमों की नजरें अब इस मैच पर टिकी हुई हैं. दोनों देश इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त बनाना चाहेंगे. Image Source: X

कैसा है हेड टू हेड?

कैसा है हेड टू हेड?4 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 31 मैच खेले गए हैं. भारत ने 18 मैच जीते हैं, जबकि 12 मैच में इंग्लैंड ने बाजी मारी है. 1 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया है. भारतीय समयानुसार दूसरा टी-20 मैच शाम 700 बजे शुरू होगा. Image Source: X

विज्ञापन

इंग्लैंड की प्लेइंग 11

इंग्लैंड की प्लेइंग 115 / 6

फिल साल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद और जोश टंग. Image Source: X

भारत की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित प्लेइंग 116 / 6

संजू सैमसन/वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती. Image Source: X

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन