---विज्ञापन---

BJP के हाथ से निकली ये 7 सीटें! नए सर्वे में बड़ा खुलासा

Lok sabha election 2024: यूपी में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। सर्वें के अनुसार इनमें एनडीए 68 सीट पर जीत सकती है। 68 में से 64 सीट बीजेपी और 4 सीट घटक दलों को मिलने का अनुमान है।

---विज्ञापन---

Lok sabha election 2024: लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल को है। इससे पहले Peoples Insight Polstrat का सर्वे आया है। जिसमें यूपी में बीजेपी बेहतर प्रदर्शन करती दिख रही है। सर्वें में यह भी कहा गया है कि पूर्वांचल में बीजेपी को सपा और बसपा से कांटे की टक्कर मिल रही है। सर्वें में कहा गया है कि यूपी में पूर्वांचल की 7 सीटें, एक सीट पश्चिमी यूपी और अवध-ब्रज क्षेत्र की 4 सीटें बीजेपी हार सकती है।

एनडीए को 68 सीट मिलने का अनुमान

बता दें यूपी में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। सर्वें के अनुसार इनमें एनडीए 68 सीट पर जीत सकती है। 68 में से 64 सीट बीजेपी और 4 सीट घटक दलों को मिलने का अनुमान है। वहीं, इंडिया गठबंधन 12 सीट पर जीत सकता है। जिसमें सपा को 11 और कांग्रेस को एक सीट मिलने की संभावना है। सर्वे के मुताबिक कैराना, गाजीपुर, मैनपुरी, प्रतापगढ़, लालगंज, कन्नौज, अंबेडकरनगर, घोसी, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी जीत सकती है। रायबरेली सीट कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही है।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 17, 2024 10:38 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola