
बिहार के बेटे ने T20 World Cup 2026 में उड़ाया गर्दा, कनाडा के खिलाफ ठोका धांसू अर्धशतक
Written By Alsaba Zaya

Written By Alsaba Zaya
Sohaib Khan Half Century: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा और यूएई के बीच मुकाबला खेला गया था. 13 फरवरी को खेले गए मुकाबले में यूएई ने कनाडा को 5 विकेट से हरा दिया. यूएई की ओर से शोएब खान ने कमाल का प्रदर्शन किया था. कनाडा के खिलाफ छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शोएब ने 29 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली. उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के अपने नाम किए. शोएब ने 175.86 के स्ट्राइक के साथ बल्लेबाजी कर तहलका मचा दिया.
शोएब बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं. 27 साल के शोएब ने अब तक यूएई के लिए 4 वनडे मैच में 14 की औसत के साथ 56 रन बनाए हैं, वहीं, अब तक खेले गए 4 टी-20 मैच में उन्होंने 72 रन बनाए हैं. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: