
Video: तेजप्रताप और अखिलेश में क्या है कॉमन? जवाब सुनकर आ जाएगी हंसी
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma
Tej Pratap Yadav Interview: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव काफी अच्छे दोस्त हैं। जबकि तेजस्वी यादव राहुल गांधी से अच्छी दोस्ती है। इस बात का खुलासा खुद तेजप्रताप ने न्यूज 24 के चाय वाला इंटरव्यू में किया है। तेजप्रताप अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने चायवाला इंटरव्यू में कई सवालों के जवाब दिए।
ये भी पढ़ें: Video: क्यों छोड़ी पढ़ाई, क्या बनना चाहते थे तेज प्रताप यादव? Chai Wala Interview में खोले राज
तेजप्रताप से पूछा गया कि आप में और अखिलेश में क्या कॉमन है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा- हमारे विचार मिलते हैं। खाने-पीने को लेकर भी हमारी पसंद कॉमन हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा- हालांकि अखिलेश का पेट निकला हुआ है। हम दुबले पतले हैं। मैंने उन्हें कई बार सलाह दी है कि इसे कम करें। तेजप्रताप ने ऑन कैमरा कहा- अखिलेश जी! अगले दिन से एक्सरसाइज करना शुरू कीजिए। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। तेजप्रताप से पूछा गया कि कभी लालू प्रसाद यादव को प्रधानमंत्री क्यों नहीं बनाया गया। इस सवाल के जवाब में तेजप्रताप ने कहा- उन्हें तो खूब मौका मिला था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।
पूरा इंटरव्यू वीडियो में देखें…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: