Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया को मिला आसान ग्रुप, जानिए कब और किस टीम से भिड़ेगी सूर्या की सेना

Team India Schedule T20 WC 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को आसान ग्रुप में रखा गया है. भारतीय टीम को पाकिस्तान, नामीबिया, अमेरिका और नीदरलैंड्स के साथ रखा गया है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अपने टाइटल को डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

Author Written By: Shubham Mishra | Updated: Nov 22, 2025 15:03
Share :
Team India

Team India Schedule T20 WC 2026: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अगले साल खेला जाना है. माना जा रहा है कि टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी से होगा और खिताबी मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम अपने टाइटल को डिफेंड करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. क्रिकबज की खबर के अनुसार, 20 टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है. एक ग्रुप में कुल पांच टीमों को रखा गया है.

ये भी पढ़ें: Ashes Series: 35 साल में जो कोई ना कर पाया वो मिचेल स्टार्क ने कर दिखाया, पर्थ में महफिल लूट ले गया कंगारू गेंदबाज

---विज्ञापन---

टीम इंडिया को इस बार आसान ग्रुप मिला है. भारतीय टीम के साथ ग्रुप में पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, नामीबिया, अमेरिका को रखा गया है. टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 8 फरवरी को अमेरिका के साथ करेगी. इसके बाद 12 फरवरी को सूर्या की सेना नामीबिया से दिल्ली में भिड़ेगी. वहीं, भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 15 फरवरी को खेला जाना है, जबकि 18 फरवरी को टीम इंडिया की भिड़ंत नीदरलैंड्स के साथ होनी है. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 22, 2025 03:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.