हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

टीम इंडिया के सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग की इनसाइड रिपोर्ट आई सामने, कैसे मिली 4 युवा खिलाड़ियों को जगह

Team India: टीम इंडिया मौजूदा समय में इंग्लिश दौरे पर हैं. जहां पर 5 मैचों की टी-20 सीरीज के बाद 3 वनडे मुकाबले भी खेले जाने हैं. जिसके फौरन बाद टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. जिसके लिए टीम के ऐलान होने के बाद जमकर चर्चा हो रही है.

विज्ञापन
Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram

Team India: जिम्बाब्वे के खिलाफ 6 जुलाई को टीम इंडिया के टी-20 स्क्वाड का ऐलान हुआ था. जहां पर अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने कुछ चौंकाने वाले फैसले किए थे. जिसके कारण ही 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद भी सोशल मीडिया पर इस टीम के बारे में चर्चा हो रही है. सभी फैंस और क्रिकेट पंडित इन फैसलों के पीछे का कारण भी जानना चाहते हैं. अब टीम इंडिया के सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग की इनसाइड रिपोर्ट भी सामने आ गई है. 

सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग की इनसाइड रिपोर्ट आई बाहर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिम्बाब्वे दौरे के लिए जब टीम इंडिया सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग हुई. उस समय सभी चयनकर्ताओं का मानना था कि आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2028 और ओलंपिक 2028 के लिए और ज्यादा खिलाड़ियों का पूल तैयार करना होगा. जिसके कारण ही जिम्बाब्वे के दौरे पर युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जाए. अगले विकेटकीपर बल्लेबाज की रेस के लिए प्रभसिमरन सिंह को मौका दिया. वहीं स्पिन ऑलराउंडर के रोल के लिए हर्ष दुबे को मौका दिया गया है. वहीं तेज गेंदबाजी को मजबूत करने के लिए अशोक शर्मा और यश ठाकुर को मौका दिया गया है. तेज गेंदबाजी में ही मयंक यादव का कमबैक भी कराया गया है. 

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशखबरी, ऋषभ पंत ने इस अहम सीरीज की शुरू कर दी तैयारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola