टीम इंडिया के लिए आई बड़ी खुशखबरी, ऋषभ पंत ने इस अहम सीरीज की शुरू कर दी तैयारी

Team India: टीम इंडिया फिलहाल सबसे ज्यादा कमजोर टेस्ट फॉर्मेट में नजर आ रही है. इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के ऊपर कई बड़े सवाल भी उठ रहे हैं. ऐसे में इस फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी उम्मीद विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ही नजर आ रहे हैं.

Rishabh Pant
1 / 6
Pic Credit- Rishabh Pant Instagram

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में बदलाव के दौर से गुजर रही है. जिसका असर सबसे ज्यादा टेस्ट फॉर्मेट में नजर आ रहा है. जिसके कारण ही टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया सबसे ज्यादा मुश्किल दौर से गुजर रही है. हालांकि कुछ खिलाड़ी कमाल का प्रदर्शन करके फैंस और टीम मैनेजमेंट को उम्मीद दे रहे हैं. ऐसे खिलाड़ियों में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम भी शामिल है. जिनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. (Pic Credit- Rishabh Pant Instagram)

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली है टीम इंडिया

श्रीलंका के खिलाफ खेलने वाली है टीम इंडिया 2 / 6

टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया अपनी अगली सीरीज श्रीलंका के खिलाफ अगस्त महीने में खेलने वाली है. श्रीलंका के खिलाफ होने वाली ये 2 मैचों की टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बहुत ही अहम होने वाली है. (Pic Credit- Rishabh Pant Instagram) 

विज्ञापन

ऋषभ पंत ने शुरू की तैयारी

ऋषभ पंत ने शुरू की तैयारी 3 / 6

टीम इंडिया के लिए ये सीरीज बहुत ही अहम होने वाली है. ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने अभी से ही इस सीरीज की तैयारी शुरू कर दी है. जिसके बारे में पंत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके बताया है.  (Pic Credit- Rishabh Pant Instagram) 

अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं ऋषभ पंत

अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं ऋषभ पंत4 / 6

आईपीएल 2026 के बाद पंत ने सिर्फ अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच ही खेला है. जिसके बाद वो छुट्टी मनाने के लिए निकल गए थे. अब उन्होंने दोबारा अपनी फिटनेस पर काम करना शुरू कर दिया है. (Pic Credit- Rishabh Pant Instagram) 

विज्ञापन

दबाव में हैं ऋषभ पंत

दबाव में हैं ऋषभ पंत 5 / 6

मौजूदा समय में ऋषभ पंत बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रहे हैं. पंत फिलहाल वनडे और टी-20 टीम से बाहर चल रहे हैं. वहीं टेस्ट फॉर्मेट में भी उन्हें अगर अपनी जगह बचाए रखनी हैं, तो उन्हें बल्ले के साथ कमाल का प्रदर्शन करना होगा. (Pic Credit- Rishabh Pant Instagram) 

वनडे में वापसी करना चाहते हैं ऋषभ पंत

वनडे में वापसी करना चाहते हैं ऋषभ पंत 6 / 6

घरेलू क्रिकेट में ऋषभ पंत इस बार खेलते हुए शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे. जिससे वो जल्द ही वनडे टीम में भी कमबैक कर सके. पंत एक समय तीनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आ रहे थे. (Pic Credit- Rishabh Pant Instagram) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन