
T20 World Cup 2026: सुपर-8 की रेस हुई रोमांचक, भारत-न्यूजीलैंड समेत ये आठ टीमें हैं सबसे आगे
Edited By Sanjeet

Edited By Sanjeet
T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 की रेस रोमांचक हो गई है. मंगलवार, 10 फरवरी को खेले गए 11वें मुकाबले में न्यूजीलैंड ने यूएई के खिलाफ 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड की यह टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है. इससे पहले कीवी टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की थी. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने ग्रुप-D में पॉइंट्स टेबल के टॉप पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. वहीं, टूर्नामेंट के 10वें मैच में नीदरलैंड्स ने नामीबिया को 7 विकेट से मात दी. इस जीत के बाद ग्रुप A की पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है.
ग्रुप A की पॉइंट्स टेबल में फिलहाल भारत 2 अंक के साथ टॉप पर है. वहीं, नीदरलैंड्स की टीम इस जीत के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई. इसका सबसे ज्यादा असर पाकिस्तान पर पड़ा है. पाकिस्तान अब टॉप-2 से बाहर होकर तीसरे नंबर पर खिसक गया है, जबकि टीम इंडिया अब भी ग्रुप में पहले स्थान पर बनी हुई है. इस मुकाबले के बाद सुपर-8 में पहुंचने की दौड़ और भी ज्यादा दिलचस्प हो गई है. अब सबकी नजर 10 फरवरी को होने वाले तीसरे मुकाबले पर है, जहां पाकिस्तान का सामना USA से होगा. खास बात ये है कि पिछले वर्ल्ड कप में USA पाकिस्तान को चौंका चुका है. अगर इस बार भी USA 2024 जैसा उलटफेर करने में कामयाब रहा, तो पाकिस्तान के लिए सुपर-8 का रास्ता काफी मुश्किल हो सकता है. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: