
Video: सुपर-8 में रोहित शर्मा करेंगे टीम में ये बदलाव? इस दिग्गज खिलाड़ी ने दी सलाह
Edited By Mashahid abbas

Edited By Mashahid abbas
T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-8 में अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही है। भारतीय टीम इस मैच में जीत हासिल करके सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी राह आसान करना चाहेगी। भारत ने ग्रुप स्टेज में 3 मैच खेले हैं और 1 मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। खेले गए तीनों मैचों में भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई भी बदलाव नहीं किया था। ग्रुप स्टेज के सभी मैच अमेरिका में खेले गए थे, जहां तेज गेंदबाजों को मदद मिली थी। अब सुपर-8 में टीम अपना सभी मैच वेस्टइंडीज में खेलेगी, जहां स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अहम हो सकती है। इस बीच अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या भारतीय टीम अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव करेगी। या फिर से टीम अपनी पुरानी प्लेइंग-11 के साथ ही मैच खेलने उतरेगी।
ये भी पढ़ें:- गौतम गंभीर के कोच बनते ही कितनी बदल जाएगी Team India, रोहित-विराट के लिए आगे क्या?
इस बीच न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपरकिंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने एक बयान में रोहित शर्मा को सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि सुपर-8 के मैच वेस्टइंडीज में होंगे। यहां स्पिन गेंदबाजों को अतिरिक्त मदद मिलेगी। इन मैचों में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव अच्छा कर सकते हैं। टीम की प्लेइंग-11 परिस्थितियों के साथ बदलने में ही भलाई है। कुलदीप यादव अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं। स्टीफन फ्लेमिंग ने आगे क्या कहा और कुलदीप यादव का टी20 मैचों में कैसा प्रदर्शन है? इसे आप पूरा वीडियो देखकर समझ सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: