Harbhajan Singh
विज्ञापन

T20 WC 2024: अगर मैं सिलेक्टर होता...हरभजन सिंह ने रिंकू सिंह के सवाल पर दिया जवाब

T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के स्क्वाड में रिंकू सिंह को शामिल नहीं किया गया है। रिंकू को रिजर्व प्लेयर्स में रखा गया है। ऐसे में कई सवाल उठ रहे हैं। दिग्गज हरभजन सिंह ने इस मामले पर बयान दिया है।

T20 World Cup 2024: आईपीएल के बाद 2 जून से टी-20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होगी। अमेरिका और वेस्ट इंडीज में खेले जाने वाले विश्व कप के लिए भारतीय टीम जल्द ही रवाना होगी। टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ 1 जून को वार्मअप मैच खेलेगी। इसके बाद 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला होगा। वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को जगह दी गई, लेकिन सिलेक्टर्स ने रिंकू सिंह को रिजर्व में रखकर चौंका दिया। रिंकू को जगह न देने के बारे में कई सवाल उठ चुके हैं। पूर्व दिग्गज स्पिनर और विश्व कप विजेता हरभजन सिंह ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी है।

ये भी पढ़ें: SRH vs RR: राजस्थान की Playing XI में हो सकती है सरप्राइज एंट्री, चेन्नई में X फैक्टर बनेगा ये खिलाड़ी

विज्ञापन

न्यूज 24 स्पोर्ट्स से बात करते हुए हरभजन सिंह ने कहा- अगर मैं सिलेक्टर होता तो उसकी आंख में देखकर ये नहीं बोल सकता था कि तुम्हारे साथ हमने सही किया। मुझे लगता है कि रिंकू सिंह को टीम में होना चाहिए था। इस निर्णय ने सभी को चौंका दिया है। ये प्लेयर बहुत तगड़ा, खतरनाक और टीम मैन है। ऐसे खिलाड़ी को बाहर छोड़ना…मुझे नहीं पता कि क्या सोचकर उसे बाहर रखा गया है।

भज्जी ने आगे कहा कि एक तरफ तो हम आईपीएल का प्रदर्शन नहीं देखते। दूसरी तरफ हम कई प्लेयर सिर्फ आईपीएल के प्रदर्शन से सिलेक्ट करते हैं। रिंकू सिंह का आईपीएल और इंटरनेशनल में प्रदर्शन पर एक दाग दिखा दीजिए। ये खिलाड़ी सबसे बड़ा चैंपियन है। वह नंबर-6 या निचले क्रम पर 20 गेंद में 50 रन मारने वाला कारनामा कर सकता है। इसके साथ ही भज्जी ने रोहित-हार्दिक के मामले और टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए इंटरेस्ट जैसे सवालों के भी जवाब दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ