IPL 2024: RCB ने CSK को हराकर सुबह 5 बजे तक की पार्टी, बेंगलुरु के प्लेयर के पिता का दावा

IPL 2024 RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर एलिमिनेटर में पहुंची थी। इस जीत के बाद आरसीबी के खिलाड़ी सुबह तक जश्न में डूबे थे। इस बात का खुलासा एक खिलाड़ी के पिता ने किया है।

RCB Team

RCB Team

IPL 2024 RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल से बाहर हो गई है। एलिमिनेटर में हारने के बाद आईपीएल का ट्रॉफी जीतने का सपना चकनाचूर हो गया। आरसीबी की इस हार से करोड़ों फैंस को धक्का लगा क्योंकि उसके फाइनल में पहुंचने की उम्मीद की जा रही थी। आरसीबी ने इससे पहले आश्चर्यजनक प्रदर्शन करते हुए एलिमिनेटर में जगह बनाई थी।

विज्ञापन

सीएसके को हराकर किया था बाहर

बेंगलुरु की टीम ने लगातार 6 मुकाबले जीते, जिसमें सबसे बड़ी राइवल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आखिरी मुकाबला शामिल रहा। आरसीबी ने सीएसके को हराकर प्लेऑफ से बाहर किया था। आरसीबी की इस जीत के बाद उसके फैंस सीएसके फैंस को चिढ़ाते नजर आए थे। आरसीबी भी इस जीत से काफी खुश थी। एक रिपोर्ट में सामने आया है कि टीम ने सुबह 5 बजे तक पार्टी की थी। दरअसल, आरसीबी के खिलाड़ी यश दयाल के पिता का एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि यश ने अपनी मां को बताया था कि मैच के बाद पार्टी सुबह 5 बजे तक चल रही थी। उस दिन वह बहुत खुश था।

विज्ञापन

नहीं सोच रहा था कि क्रीज पर कौन है

पिता चंद्रपाल दयाल ने बताया कि यश ने कहा- जब 20वें ओवर में पहली गेंद पर एमएस धोनी ने स्टेडियम पार छक्का मारा, तो वह थोड़ा घबराया, लेकिन इसके बाद अपना ध्यान केंद्रित किया। उसने खुद को कंट्रोल किया। वह यह नहीं सोच रहा था कि क्रीज पर कौन है। दूसरी ही गेंद पर यश दयाल ने धोनी का विकेट चटका डाला।

विज्ञापन

राजस्थान के खिलाफ बहुत महंगे साबित हुए यश दयाल 

यश दयाल एक ही मैच के बाद हीरो से जीरो साबित हुए। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 3 ओवर में 12.33 की इकोनमी से 37 रन लुटाए। यश आरसीबी को एक भी सफलता नहीं दिला पाए। उन्होंने 17वें ओवर में 11 रन दिए। इसके बाद मोहम्मद सिराज ने अगले ओवर में रियान पराग और शिमरोन हेटमायर का बड़ा विकेट चटकाया। इस ओवर से महज 6 रन आए। अगले ओवर में लॉकी फर्ग्यूसन से काफी उम्मीद थी, लेकिन उन्होंने 14 रन खाकर मैच फिनिश करवा दिया। इस तरह आरसीबी को एलिमिनेटर में एक ओवर रहते 4 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ