team india
विज्ञापन

Asian Games 2026: सेमीफाइनल में किस टीम से होगी भारत की भिड़ंत? देखें पूरा समीकरण

Team India Semi Final Match: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है. अफगानिस्तान के खिलाफ मैच रद्द होने के बाद उन्हें अगले राउंड में जगह मिली. आइए जानते हैं कि भारत की सेमीफाइनल में किससे भिड़ंत हो सकती है.

Team India Semi Final Match: एशियन गेम्स 2026 में भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टरफाइनल मैच होना था. हालांकि, बारिश के कारण मैच रद्द हो गया. यह नॉकआउट मैच था और एशियन गेम्स के नियमों के अनुसार ICC T20I रैंकिंग में भारत, अफगानिस्तान से आगे था. इसी वजह से उन्हें अगले राउंड में जगह मिल गई. टीम इंडिया को बिना मैच खेले सीधे सेमीफाइनल में एंट्री मिली. इस मैच को जीतकर टीम इंडिया अपना एक मेडल पक्का कर सकती है. सभी के मन में सवाल है कि टीम इंडिया का मैच किससे हो सकता है.

किससे हो सकता है भारत का मैच?

एशियन गेम्स 2026 में टीम इंडिया सेमीफाइनल 2 का हिस्सा बनेगी. 29 सितंबर को दो और क्वार्टरफाइनल मैच खेले जाने हैं, जिसके बाद सेमीफाइनल की तस्वीर साफ होगी. बता दें कि श्रीलंका और नेपाल के बीच क्वार्टरफाइनल होगा, जिसके विजेता की भारत से भिड़ंत होगी. भारत का 1 अक्टूबर को नेपाल या श्रीलंका में से किसी एक टीम के साथ सेमीफाइनल होगा. श्रीलंकाई टीम, नेपाल के मुकाबले बहुत मजबूत है. ऐसे में भारत और श्रीलंका के बीच भिड़ंत होने की संभावना सबसे अधिक है. अगर नेपाल ने उलटफेर कर दिया, तो समीकरण बदल सकता है. नेपाल और भारत के बीच भी मैच संभव है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ