IND vs WI: वेस्टइंडीज ने वनडे क्रिकेट में रचा नया इतिहास, भारत के खिलाफ 43 साल पुराना ​रिकॉर्ड किया चकनाचूर

IND vs WI: भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने जमकर गदर काटा. गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 405 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर इतिहास रच दिया.

India vs West Indies

India vs West Indies

India vs West Indies: भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने जमकर गदर मचाते हुए नया इतिहास रच दिया. गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 405 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस मैच में वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़े. जॉन कैंपबेल ने 101, शाई होप ने 104 और आमिर जांगू ने 114 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेलीं. इसके साथ ही वनडे क्रिकेट के इतिहास में वेस्टइंडीज ने पहली बार 400 रनों का आंकड़ा छूआ और वनडे में अपना सबसे बड़ा स्कोर भी बना दिया. साथ ही वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ 43 साल पुराना हाईएस्ट ODI स्कोर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने बनाया अपना सबसे बड़ा ODI स्कोर

इस मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने उनके इस फैसले को गलत साबित कर दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 405 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. इसी के साथ वेस्टइंडीज ने वनडे क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा स्कोर दर्ज कर दिया. टीम ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान बना दिया. इससे पहले वेस्टइंडीज का वनडे में सर्वोच्च स्कोर 389 रन था, जो उसने साल 2019 में सेंट जॉर्ज में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था.

विज्ञापन

भारत के खिलाफ तोड़ा 43 साल पुराना रिकॉर्ड

405/7 के स्कोर के साथ वेस्टइंडीज ने 43 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत के खिलाफ नया हाईएस्ट ODI स्कोर बना दिया है. इससे पहले वेस्टइंडीज ने 7 दिसंबर 1983 को जमशेदपुर में भारत के खिलाफ 8 विकेट पर 333 रन बनाए थे, जो अब तक भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा वनडे स्कोर था. लेकिन अब गुवाहाटी में वेस्टइंडीज ने इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. कैरेबियाई टीम ने 42वें ओवर में ही 333 रनों का आंकड़ा पार कर लिया था. वहीं, वेस्टइंडीज सिर्फ तीसरी ऐसी टीम है, जिसने भारत के खिलाफ वनडे में 400 से ज्यादा रन बनाए हैं. इससे पहले साउथ अफ्रीका ने 2015 में वानखेड़े में 438/4 और श्रीलंका ने 2009 में राजकोट में 411/8 बनाए थे.

विज्ञापन

जॉन कैंपबेल, शाई होप और आमिर जंगू के ठोका शतक

वेस्टइंडीज की इस ऐतिहासिक पारी में तीन बल्लेबाजों ने शतक जड़ा. सबसे पहले जॉन कैंपबेल ने शानदार सेंचुरी लगाया और 68 गेंदों में 101 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इसके बाद कप्तान शाई होप ने 94 गेंदों में 104 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं आमिर जंगू ने सिर्फ 77 गेंदों में 114 रन ठोक दिए. इन तीनों बल्लेबाजों ने मिलकर ही टीम के लिए 300 से ज्यादा रन बना डाले और भारत के गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर वेस्टइंडीज को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया.

वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह छठा मौका है, जब किसी टीम के तीन बल्लेबाजों ने एक ही पारी में शतक लगाए हैं. वेस्टइंडीज के लिए यह पहली बार है जब उसके तीन बल्लेबाजों ने एक ही वनडे पारी में सेंचुरी लगाई हैं. भारत के खिलाफ भी पहली बार किसी टीम के तीन बल्लेबाजों ने एक ही वनडे पारी में शतक जड़े हैं. इससे पहले 2023 में ऑस्ट्रेलिया के तीन बल्लेबाजों ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक ही वनडे पारी में शतक लगाए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ