IND vs WI: रोहित शर्मा ने वनडे फॉर्मेट में 12 हजार रन किए पूरे, धमाकेदार पारी में बना लिए 3 बड़े रिकॉर्ड

IND vs WI: इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में शतक जड़कर रोहित शर्मा ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया था. जिसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में हिटमैन अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए थे. अब दूसरे वनडे मैच में उन्होंने बड़ा कारनामा कर दिया है.

Rohit Sharma

Rohit Sharma ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम (Pic Credit- PTI)

IND vs WI: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद वेस्टइंडीज की टीम ने 50 ओवरों में 405 रनों का बड़ा स्कोर बना दिया. टीम इंडिया बहुत बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. ऐसे समय में टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कमाल की पारी खेलकर कमबैक किया है. जिसके साथ ही उन्होंने इस मुकाबले में 3 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है. 

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड 

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अब वनडे क्रिकेट में 12 हजार रन बना लिए हैं. वो ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय और 7वें खिलाड़ी बन गए हैं. भारत में रोहित से आगे अब सिर्फ दिग्गज विराट कोहली और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर हैं. तेजी की बात करें रोहित 12 हजार रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. विराट कोहली ने ऐसा 242 पारियों में किया था. जकि हिटमैन ने ये कारनामा 282 पारियों में किया है. सचिन तेंदुलकर ने ऐसा 300 पारियों में किया था. 

विज्ञापन

छक्कों के मामले में भी रोहित शर्मा का कोई तोड़ नहीं है. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में खबर लिखे जाने तक रोहित शर्मा ने 42 छक्के जड़े हैं. इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के नाम था. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 40 छक्के जड़े थे. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारतीय दिग्गज विराट कोहली हैं. जिनक नाम फिलहाल 34 छक्के हैं. जबकि चौथे नंबर पर मौजूद महेंद्र सिंह धोनी के नाम 28 छक्के हैं. 

हिटमैन ने किया बड़ा कारनामा 

वनडे टीम में अपनी जगह दोबारा पक्की करने लिए रोहित शर्मा को इस पारी में बड़ा स्कोर बनाना था. हिटमैन ने इस चैंलेज को स्वीकार किया. रोहित के नाम अब वनडे फॉर्मेट में भारतीय सरजमीं पर ही 200 छक्के हो गए हैं. एक देश में सबसे ज्यादा वनडे छक्के जड़ने का रिकॉर्ड भी रोहित के नाम ही है. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज में ही 147 वनडे छक्के जड़े हैं.  

विज्ञापन

इस मुकाबले की बात करें तो खबर लिखे जाने तक रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में ही 84 रन बना लिए हैं. जिसमें 7 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल हैं. इस दौरान रोहित का स्ट्राइक रेट 133.33 का रहा है. उनका साथ देते हुए टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने सिर्फ 66 गेंदों में ही नाबाद 106 रन बना लिए हैं. हिटमैन ने 160.61 की स्ट्राइक रेट से अब तक 11 चौके और 5 छक्के जड़े हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने अब तक 21 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 199 रन बना लिए हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ