PM मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई बात, व्यापार-रक्षा समेत इन मुद्दों पर की चर्चा

पीएम मोदी ने बताया कि उन दोनों के बीच क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ, जिसमें वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए चल रहे प्रयास भी शामिल हैं.

TRUMP-PM MODI.jpg

वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा. (Photo: ANI)

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बुधवार को फोन पर बातचीत हुई. इसकी जानकारी खुद पीएम मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर दी है. पीएम मोदी ने पोस्ट में बताया, ‘राष्ट्रपति ट्रंप के साथ सार्थक बातचीत हुई. हमने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अहम टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में अपने आपसी सहयोग की समीक्षा की. हम अपनी ‘व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ को आगे बढ़ाने के लिए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए. हमने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए चल रहे प्रयास भी शामिल हैं.’

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने बदला AI का नाम, कहलाएगा ‘सुपर इंटेलिजेंस’, आधिकारिक दस्तावेज पर किए साइन

विज्ञापन

G7 के दौरान हुई थी पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात

गौरतलब है कि भारत और अमेरिका के बीच हाल के महीनों में व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और रणनीतिक तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग को लेकर लगातार बातचीत हुई है. जून में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान भी पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात में भी द्विपक्षीय व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और रणनीतिक तकनीकों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई थी. उस दौरान दोनों पक्षों ने भारत-अमेरिका कॉम्प्रिहेंसिव ग्लोबल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई थी.

2026 में चौथी बार फोन पर बातचीत

आपको बता दें कि बुधवार की बातचीत इस साल पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर हुई चौथी बातचीत बताई जा रही है. इससे पहले 24 मार्च को ट्रंप ने पीएम मोदी को फोन किया था. उस बातचीत में मिडिल ईस्ट संकट और ईरान से जुड़े घटनाक्रम पर चर्चा हुई थी. पीएम मोदी ने उस समय तनाव कम करने और होर्मुज को सुरक्षित रखते हुए खोलने के महत्व पर जोर दिया था. 14 अप्रैल को भी दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत हुई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ