Suryakumar Yadav
विज्ञापन

Asia Cup 2025: पाकिस्तान के खिलाफ छूमंतर हो जाती है कप्तान सूर्या की फॉर्म, घटिया आंकड़े बढ़ा रहे टेंशन

Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में काफी शर्मनाक रहा है। सूर्या पड़ोसी मुल्क के खिलाफ बुरी तरह से संघर्ष करते हुए दिखाई देते हैं।

Suryakumar Yadav: एशिया कप 2025 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 9 सितंबर से टूर्नामेंट का आगाज होना है। हालांकि, हर किसी को 14 सितंबर की तारीख का इंतजार है, क्योंकि इसी तारीख को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाना है। मगर इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव के आंकड़ों ने टीम इंडिया को परेशान कर रखा है।

सूर्या का रिकॉर्ड टी-20 में पाकिस्तान के खिलाफ बेहद शर्मनाक रहा है। पांच मैचों में सूर्यकुमार ने पड़ोसी मुल्क के खिलाफ खेलते हुए 12 की घटिया औसत और 118 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए सिर्फ 64 रन बनाए हैं। सूर्या की हालिया फॉर्म भी कुछ खास नहीं है। पिछली 10 पारियों में सूर्यकुमार के बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है। दो बार तो भारतीय टी-20 कप्तान अपना खाता तक खोलने में नाकाम रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ