
Video: सूर्य-मंगल की शुभ दृष्टि से इस राशिवालों को होगा लाभ, सोच-समझकर लें फैसले
Written By Pandit Suresh Pandey

Written By Pandit Suresh Pandey
Grah Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों का उल्लेख मिलता है, जिसमें से सूर्य और मंगल दोनों महत्वपूर्ण ग्रह हैं. सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है, जो मान-सम्मान, ऊर्जा, करियर, उच्च पद और पिता का प्रतिनिधित्व करते हैं. वहीं मंगल देव ग्रहों के सेनापति हैं, जो साहस, ऊर्जा, बिजली, खून और युद्ध के दाता हैं द्रिक पंचांग के अनुसार, अक्टूबर 2025 में सूर्य और मंगल दोनों ग्रहों की शुभ दृष्टि सिंह राशिवालों के ऊपर पड़ रही है. 17 अक्टूबर तक सूर्य इन्हें शुभ फल देंगे. इस दौरान मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी. साथ ही नौकरीपेशा जातकों के पद में बढ़ोतरी होने के योग हैं. वहीं, इस समय मंगल की सिंह राशिवालों की कुंडली के छठे भाव पर दृष्टि पड़ रही है, जिससे समय पर सभी टारगेट पूरे हो जाएंगे.
इसके अलावा आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. लेकिन इस दौरान फैसले सोच-समझकर लेने होंगे, नहीं तो नुकसान होना पक्का है. यदि आप जानना चाहते हैं कि सिंह राशिवालों को अक्टूबर माह में किसी और ग्रह की विशेष कृपा प्राप्त होगी या नहीं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 30 अक्टूबर तक किस राशि पर कौन-सा ग्रह रहेगा मेहरबान? पंडित सुरेश पांडेय से जानें मासिक राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: