---विज्ञापन---

Video: सूर्य कृपा से इस राशिवालों को मिलेगा रुका हुआ पैसा, अगस्त में संपत्ति-गाड़ी खरीदने का भी योग

Vrishabha Rashifal 2025: अगस्त माह में वृषभ राशिवालों के ऊपर कई ग्रह मेहरबान रहेंगे, जिसमें सूर्य ग्रह भी शामिल है। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं वृषभ राशि के मासिक राशिफल और अगस्त माह के उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

Vrishabha Rashifal 2025: राशि चक्र की बारह राशियों में वृषभ राशि को दूसरा स्थान प्राप्त है, जिसके स्वामी शुक्र देव हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, अगस्त माह में 17 तारीख से सूर्य देव वृषभ राशिवालों के चौथे भाव में रहेंगे, जिसके शुभ प्रभाव के कारण आपको पुराना पैसा मिल सकता है। यदि कोई व्यक्ति आपके पैसे वापस नहीं कर रहा है तो उनसे भी धन मिलने के योग हैं। इसके अलावा पैतृक संपत्ति या गिफ्ट के कारण धन लाभ होने की संभावना है। साथ ही संपत्ति या गाड़ी खरीदने का योग बन सकता है। हालांकि इस दौरान खर्चा भी बहुत होगा।

21 अगस्त को गुरु और शुक्र आपकी कुंडली के धन भाव में रहेंगे, जिस कारण बचत और निवेश बढ़ेगा। इसके अलावा आमदनी बढ़ने के भी योग हैं। यदि आप जानना चाहते हैं वृषभ राशिवालों को 31 अगस्त से पहले और किन-किन ग्रहों की विशेष कृपा प्राप्त होगी तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Full Moon 2025: 9 अगस्त को पूर्णिमा पर चंद्र अपने पूर्ण स्वरूप में होंगे प्रकट, जानें 12 राशियों पर कैसा होगा असर?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 07, 2025 01:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Pandit Suresh Pandey

पंडित सुरेश पांडेय देश के प्रसिद्ध प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ और ज्योतिषी हैं, जो कि मां विंध्यवासिनी के अनन्य भक्त हैं। पिछले 50 वर्षों से पंडित जी ज्योतिष की सेवाएं दे रहे हैं। अपनी गहरी ज्योतिषीय समझ और ज्ञान के कारण पंडित सुरेश पांडेय को उनकी सटीक भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। उनकी सलाह से हजारों लोग जीवन के अलग-अलग पहलुओं में सही मार्गदर्शन प्राप्त करते हैं। साल 2011 से पंडित सुरेश पांडेय News24 के साथ जुड़े हुए हैं, जहां वो रोजाना 'कालचक्र' नामक कार्यक्रम करते हैं। पंडित सुरेश पांडेय 'कालचक्र' कार्यक्रम में ज्योतिषीय सलाह और उपाय बताते हैं।

Read More

Nidhi Jain

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola