Indian Women Cricket Team

महिला एशिया कप 2026 जीतने के बाद भी टीम इंडिया को नहीं मिलेगी ट्रॉफी? जानिए इसके पीछे का कारण

Asia Cup 2026: एसीसी महिला एशिया कप 2026 खेला जा रहा है. जहां पर हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम बहुत ही कमाल का प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में टीम के पास चैंपियन बनने का सुनहरा मौका है. लेकिन उसके बाद भी शायद टीम को ट्रॉफी नहीं मिले.

Asia Cup 2026: एसीसी महिला एशिया कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा है. हरमनप्रीत कौर की टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम इंडिया के पास इस बड़ा खिताब जीतने का बहुत अच्छा मौका है. इस बीच चर्चा ये भी चल रही है कि अगर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशिया कप जीत भी लिया, तो भी उन्हें ट्रॉफी नहीं मिल पाएगी. इस रिपोर्ट ने सभी के ही होश उड़ा दिए है. फैंस अब इस हैरान करने वाली खबर के पीछे का कारण भी जानना चाहते हैं. 

विज्ञापन

टूर्नामेंट जीतने के बाद भी टीम इंडिया को ट्रॉफी मिलना मुश्किल! 

टीम इंडिया अगर एसीसी महिला एशिया कप 2026 जीत भी गई, तो भी उन्हें ट्रॉफी मिलना मुश्किल है. दरअसल एसीसी के प्रमुख अभी भी पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ही है. ऐसे में टीम इंडिया उनके हाथों से ट्रॉफी नहीं लेना चाहती है. वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहसिन नक़वी एक बार फिर से जिद करने वाले हैं कि वो ही ट्रॉफी देंगे. ऐसे में टीम इंडिया को ट्रॉफी नहीं मिलेगी. 

विज्ञापन

कुछ ऐसा ही पिछले साल पुरुष एशिया कप के दौरान भी देखने को मिला था. जब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने खिताब जीत लिया था. लेकिन उसके बाद भी उन्हें एशिया कप की ट्रॉफी नहीं मिल सकी. एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नक़वी ही ट्रॉफी लेकर चले गए. आज तक वो ट्रॉफी चैंपियन टीम को नहीं मिल सकी. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ