IND W vs PAK W Free Streaming Details

Womens Asia Cup: फिर हो सकता है IND vs PAK मैच, पाकिस्तान की सेमीफाइनल में एंट्री के बाद बन रहा खास समीकरण

Womens Asia Cup 2026: पाकिस्तान वुमेंस एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. दोनों टीमों के बीच इस टूर्नामेंट में एक मैच हो चुका है और अब फिर से मुकाबला संभव है. आइए वीडियो के जरिए समीकरण पर नजर डालते हैं.

Womens Asia Cup 2026: वुमेंस एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 5 सितंबर को मैच देखने को मिला था. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने 55 रन पर पाकिस्तान महिला टीम को आउट कर दिया था और फिर 8.4 ओवरों में लक्ष्य का पीछा करके जीत दर्ज कर ली थी. पाकिस्तान पर एशिया कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था, लेकिन हांगकांग को हराकर उन्होंने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली. इसी वजह से अब दोबारा पाकिस्तान और भारत के बीच महामुकाबला संभव है.

विज्ञापन

कैसे बन रहा IND vs PAK मैच का समीकरण?

भारत और पाकिस्तान के बीच वुमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में मैच संभव है. पाकिस्तान की भिड़ंत सेमीफाइनल में श्रीलंका से होगी और वह जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बना सकता है. भारतीय महिला टीम का एशिया कप में प्रदर्शन अच्छा रहा है और अब उनकी भिड़ंत बांग्लादेश या UAE में से किसी एक से होगी. टीम इंडिया इन दोनों के मुकाबले मजबूत है और उनकी फाइनल में एंट्री की संभावना ज्यादा है. ऐसे में 13 सितंबर को वुमेंस एशिया कप के फाइनल में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच संभव है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ