'हम झुकेंगे नहीं, अब हम उन्हें झुकाएंगे', जयपुर में बोले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी राजस्थान के जयपुर पहुंचे. इस दौरान ओवैसी ने कहा, ‘मैं आप तमाम से अपील करने आया हूं कि आने वाली 11 तारीख के दिन इस वार्ड से 146 वार्ड से आप तमाम को मुताहिदा तौर पर अपने एक एक वोट का सही इस्तेमाल करते हुए यहां से आप जनाब लुकमान साहब की वालदा फिरोज बानो को कामयाब करिए. 

Asaduddin Owaisi.jpg

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी राजस्थान के जयपुर पहुंचे. इस दौरान ओवैसी ने कहा, ‘मैं आप तमाम से अपील करने आया हूं कि आने वाली 11 तारीख के दिन इस वार्ड से 146 वार्ड से आप तमाम को मुताहिदा तौर पर अपने एक एक वोट का सही इस्तेमाल करते हुए यहां से आप जनाब लुकमान साहब की वालदा फिरोज बानो को कामयाब करिए. इनका इंतखाबी निशान सिलाई मशीन है और आप जानते हैं कि एमआईएम पार्टी का हनुमान बेनीवाल की पार्टी से अलायंस हुआ है. जहां कहीं भी एमआईएम पार्टी के उम्मीदवार होंगे आप उनके हक में अपने वोट का इस्तेमाल करिए. जोधपुर नगर निगम में अब्दुल वाजिद खिलजी साहब एमआईएम पार्टी के उम्मीदवार हैं.’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘मैं आपको बता रहा था कि AIMIM पार्टी और हनुमान बेनीवाल की RLP पार्टी के बीच गठबंधन हुआ है. मैं कांग्रेस और BJP के लोगों को बताना चाहता हूं कि यह गठबंधन सिर्फ स्थानीय निकाय चुनावों तक ही सीमित नहीं रहेगा. बल्कि, ओवैसी और बेनीवाल मिलकर राजस्थान विधानसभा चुनावों और शायद उत्तर प्रदेश चुनावों में भी सांप्रदायिक ताकतों का मुकाबला करेंगे. आज AIMIM और RLP पार्टियां उन सभी ताकतों को यह बताने के लिए एक साथ आई हैं, जिन्होंने हमें झुकाने की कोशिश में बरसों बिता दिए, कि हम झुकेंगे नहीं. अब हम उन्हें झुकाएंगे, हम रोएंगे नहीं, अब हम उन्हें रुलाएंगे.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ