UP Police

Video: UP के शाहजहांपुर में पुलिस का कारनामा, ज्वेलर के प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल और रखी स्मैक, मांगे 2 लाख

उत्तर प्रदेश की पुलिस फिर सुर्खियों में हैं, क्योंकि एक ज्वेलर को प्रताड़ित करने के आरोप लगे हैं. पीड़ित ने पुलिस पर थर्ड डिग्री टॉर्चर, मारपीट और 2 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है. पुलिस अधिकारियों से आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है.

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की पुलिस ने एक ऐसा कारनामा किया है, उच्च अधिकारियों को शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की गई है. 4 पुलिसकर्मियों पर एक ज्वेलर ने आरोप लगाए हैं. वहीं आला अधिकारियों ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कांस्टेबल अरुण चित्तौड़िया, पंकज, तुषार और वीरेंद्र के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. साथ ही 2 सिपाहियों को हिरासत में भी ले लिया है. हालांकि, पुलिस विभाग ने मामले में अभी तक स्पष्टीकरण नहीं दिया है, लेकिन आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

विज्ञापन

2 लाख रुपये देकर परिवार ने छुड़वाया

पीड़ित ज्वेलर का नाम सुंदरम क्षत्रिय है, जिसने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने पहले उनकी बाइक की डिग्गी में कथित तौर पर स्मैक (नशीला पदार्थ) रखा. फिर उसे हिरासत में लेकर बिरियागंज पुलिस चौकी ले गए और छोड़ने के बदले में 2 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. ज्वेलर ने आरोप लगाया कि पुलिस चौकी में उससे मारपीट की गई और उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल तक डाल दिया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई. परिवार ने पुलिसवालों को 2 लाख रुपये दिए, तभी उसे छोड़ा गया.

विज्ञापन

बता दें कि घटना का ऑडियो और शिकायत मिलने के बाद शाहजहांपुर के SP सौरभ दीक्षित ने मामले की जांच कराई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए. पढ़ें पूरे मामले पर News 24 की ये स्पेशल वीडियो रिपोर्ट…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ