---विज्ञापन---

ज्योतिष

Full Moon 2025: 9 अगस्त को पूर्णिमा पर चंद्र अपने पूर्ण स्वरूप में होंगे प्रकट, जानें 12 राशियों पर कैसा होगा असर?

Full Moon: साल 2025 में 9 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा है। इस दिन चंद्र देव मकर राशि में संचार करेंगे व अपने पूर्ण स्वरूप में प्रकट होंगे। चलिए जानते हैं पूर्णिमा पर चंद्र के मकर राशि में संचार करने से 12 राशियों के जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

Full Moon 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए पूर्णिमा के दिन का खास महत्व है। इस दिन व्रत रखा जाता है और चंद्र देव की पूजा की जाती है। ये व्रत हर माह शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रखा जाता है। इस दिन चन्द्र देव अपने सम्पूर्ण रूप में प्रकाशित होते हैं। यदि इस दिन कोई व्यक्ति सच्चे मन से पूजा-अर्चना करता है तो उसे पापों से मुक्ति और मानसिक शांति मिलती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 8 अगस्त 2025 की दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से लेकर 9 अगस्त की दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक श्रावण माह की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। ऐसे में 9 अगस्त 2025 को श्रावण पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। जबकि 09 अगस्त को शाम 7 बजकर 21 मिनट के आसपास चंद्रोदय हो सकता है।

इस दिन चंद्र देव मकर राशि व श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र में संचार करेंगे। चलिए जानते हैं पूर्णिमा पर चंद्रमा की स्थिति से 12 राशियों के जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

---विज्ञापन---

शुभ प्रभाव

श्रावण पूर्णिमा यानी सावन पूर्णिमा पर चंद्र के पूर्ण स्वरूप में प्रकट होने से वृषभ राशि, कर्क राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि, धनु राशि और मीन राशिवालों को विशेष लाभ होने की संभावना है।

  • आर्थिक स्थिति

वित्तीय मामलों में सफलता मिलने के कारण धन संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा लोन समय से पहले क्लियर हो जाएगा। नए साझेदारों के बिजनेस में जुड़ने से लाभ होगा। जमीन का टुकड़ा खरीदने का मन भी बन सकता है।

---विज्ञापन---
  • सेहत

नियमित रूप से हरी सब्जियां खाएंगे तो पेट सही रहेगा। योग करने से मेंटल हेल्थ में सुधार होगा। इसके अलावा उन लोगों के स्वास्थ्य में भी सुधार होने की संभावना है, जो किसी गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं।

  • प्रेम जीवन

सिंगल जातकों की किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिनसे मिलकर आपको बहुत खुशी होगी। वहीं जिन लोगों का घर बस चुका है, उनके रिश्तों में सुधार होगा। वाणी में मधुरता आने से लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे। इसके अलावा वो आपके साथ अकेले में वक्त बिताने की इच्छा भी जाहिर कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: 31 अगस्त से पहले किसका कारोबार पकड़ेगा रफ्तार और किसे मिलेगा प्रमोशन? पंडित सुरेश पांडेय से जानें

अशुभ प्रभाव

पूर्णिमा पर चंद्र के मकर राशि में संचार के दौरान मेष राशि, मिथुन राशि, सिंह राशि, तुला राशि, मकर राशि और कुंभ राशिवालों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आने की संभावना नहीं है।

---विज्ञापन---
  • आर्थिक स्थिति

पहले के मुकाबले कारोबार में ज्यादा नुकसान होने के योग हैं। समय पर कर्ज न चुकाने के कारण ब्याज चढ़ेगा। गलत साझेदारों के साथ जुड़ने के कारण आप किसी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। इसके अलावा लेनदेन में सावधानी न बरतने के कारण आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

  • सेहत

सही डाइट को फॉलो न करने के कारण युवाओं की तबीयत खराब हो सकती है। बच्चों को गले से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। जबकि उम्रदराज जातक कमर व पैर दर्द के कारण परेशान रहेंगे। इसके अलावा एक्सीडेंट होने की भी संभावना है।

---विज्ञापन---
  • प्रेम जीवन

सिंगल जातकों के जीवन में प्यार के दस्तक देने की संभावना इन दिनों नहीं है। बल्कि घरवालों से छोटी-मोटी बातों पर बहस हो सकती है। जबकि विवाहित कपल के बीच मतभेद बढ़ेंगे और घर के बुजुर्गों से झगड़ा होगा। इस कारण घर में तनावपूर्ण माहौल रहेगा। इसके अलावा भागदौड़ भी ज्यादा करनी पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें- Video: गुरु-मंगल की कृपा से जल्द इस राशिवालों को मिलेगी सफलता, रिश्तों में भी होगा सुधार

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 07, 2025 08:57 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola