---विज्ञापन---

Duleep Trophy: 708 रन बनाकर भी हार सकती है ईशान किशन की टीम, जानें कैसे

Duleep Trophy: साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. ईस्ट जोन 708 रन बनाकर भी मुकाबला हार सकती है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

हाइलाइट्स News24 AI द्वारा निर्मित • संपादकीय टीम द्वारा जांचा गया

दलीप ट्रॉफी फाइनल अपडेट

ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए 708 रन बनाए हैं।

ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन ने 334 गेंदों में 270 रन की पारी खेली, जिसमें 30 चौके और 7 छक्के शामिल थे।

कुमार कुशाग्र ने 132 गेंदों में 101 रन बनाए, जबकि शिखर मोहन और अभिमन्यू ईश्वरन ने 85-85 रन का योगदान दिया।

साउथ जोन की चुनौती

साउथ जोन को मैच जीतने के लिए 709 रन बनाने होंगे, जिसमें तिलक वर्मा और देवदत्त पडिक्कल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

ईशान किशन दलीप ट्रॉफी में/ Image Source: Screengrab/ BCCI
---विज्ञापन---

दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 708 रन बनाए हैं. ईस्ट जोन की ओर से कप्तान ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया और 334 गेंदों में 270 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 30 चौके और 7 छक्के भी लगाए. ईशान के अलावा कुमार कुशाग्र ने 132 गेंदें में 101 रनों की शतकीय पारी खेली. शिखर मोहन ने 85 और अभिमन्यू ईश्वरन ने 120 गेंदों में 85 रन बनाए थे.

अब साउथ जोन खेल के तीसरे दिन बल्लेबाजी करने के लिए उतरेगी. साउथ जोन में भी तिलक वर्मा और देवदत्त पडिक्कल जैसे स्टार खिलाड़ी हैं. पडिक्कल ने हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ शानदार बैटिंग की है. ऐसे में अगर साउथ जोन अगले तीन दिन तक भी बल्लेबाजी करती है और 709 रन भी बना देती है तो मुकाबला साउथ जोन अपने नाम कर सकती है. अगर ईस्ट जोन को मुकाबला जीतना है तो साउथ जोन को उसे पहली पारी में ऑलआउट करना होगा. अगर ईस्ट जोन पहली पारी में साउथ जोन को ऑलआउट नहीं करती है और 708 रन से भी कम स्कोर करती है तो ऐसी परिस्थिति में मुकाबला ड्ऱॉ हो जाएगा.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 07, 2026 09:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola