VRISCHIK RASHI.jpg

Video: वृश्चिक राशि वालों को रहना होगा सावधान! सितंबर महीने में कैसा रहेगा समय? जानिए

Horoscope 2026: सितंबर महीने में वृश्चिक राशि के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है. इन लोगों को कई मामलों में सावधान रहने की जरूरत है. आइये पंडित सुरेश पांडेय से वृश्चिक राशि के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Horoscope 2026: वृश्चिक राशि के लोगों को इस समय सावधान रहने की जरूरत है. कारोबार से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर लें. आप लोगों को गलत फैसलों के कारण नुकसान हो सकता है. कारोबार की शुरुआत और विस्तार के लिए जल्दबाजी में फैसला न ले. आप अपने घर की समस्या ऑफिस तक लेकर ना जाएं. इसके कारण आपकी परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है. ऑफिस के अधिकारी आपसे नाराज हो सकते हैं. गलतफहमी और आलोचना का आप शिकार होना पड़ सकता है.

विज्ञापन

पैसा निवेश करने से बचें

वृश्चिक राशि के लोगों को पैसा निवेश करने से बचना होगा. पैसा निवेश करने के कारण आपको परेशान होना पड़ सकता है. आर्थिक तौर पर नुकसान झेलना पड़ेगा. किसी भी बड़े निवेश को करने से पहले सोच लें. आपके साथ निवेश के मामले में धोखाधड़ी हो सकती है. आप लोगों को जीवन से जुडे़े फैसले लेने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. शादी का फैसला जल्दबाजी में न करें. वरना आपका वैवाहिक जीवन मुश्किलों में पड़ सकता है.

विज्ञापन

वृश्चिक राशि वालों के लिए उपाय

आपको जीवन से मुश्किलों को दूर करने के लिए कई उपायों को करना होगा. मंगलवार के दिन सूर्योदय के समय स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दें. हनुमान जी की पूजा-अर्चना करें. मंगलवार वाले दिन 100 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें. वृश्चिक राशि के लोगों के बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ