हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: सूर्य की विशेष कृपा से इस राशि के लोगों को लंबी यात्राओं से होगा लाभ, मिलेगी सफलता!

ग्रहों के राजा सूर्य की विशेष कृपा 15 मई 2025 तक कुछ राशियों के जातकों के ऊपर बनी रहेगी, जिसके कारण उन्हें कई कामों में सफलता मिलेगी। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं आने वाला समय किस राशि के लोगों के लिए यादगार रहने वाला है।

विज्ञापन
हर काम में भाग्य का मिलेगा साथ!

12 राशियों में सिंह राशि को ज्योतिष शास्त्र में विशेष स्थान प्राप्त है, जिसके स्वामी व मालिक सूर्य देव हैं। चंद्र कुंडली के अनुसार, सिंह राशि के लोगों के लिए सूर्य देव उनके भाग्य भाव के स्वामी भी हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस समय सूर्य देव सिंह राशि के जातकों की कुंडली में भाग्य भाव में उच्च स्थिति में गोचर कर रहे हैं। लग्न के स्वामी होकर भाग्य भाव में उच्च स्थिति में होने के कारण इस समय वो मिलाजुला परिणाम दे रहे हैं।

15 मई 2025 तक सूर्य सिंह राशि के भाग्य भाव में रहेंगे, जिसके कारण उनकी धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। लंबी यात्राओं का योग बन सकता है, जो फायदेमंद साबित होंगी। हालांकि पिता या भाई-बहन से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। इसलिए सावधानी की जरूरत है। लेकिन कुछ रुकावटों के बाद भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यों में सफलता हासिल होगी। जबकि सेहत मिलीजुली रहेगी।

सूर्य की कृपा से आपके द्वारा लिए गए फैसलों और किए गए कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। 24 और 25 मई का दिन सिंह राशि के लोगों के लिए विशेष यादगार रहेगा। इस दिन जो भी आप काम करेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी। इस दिन कोई नया कार्य करना भी शुभ रहेगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि 15 मई 2025 तक सिंह राशि के लोगों के लिए कौन-कौन से उपाय करने लाभदायक रहेंगे तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola