Mangal Ast 2025: मंगल अस्त का इन 3 राशियों की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा शुभ प्रभाव, मिलेगी रुकी हुई पेमेंट!

मंगल देव 1 नवंबर 2025 को अस्त होंगे, जो 2 मई 2026 यानी कुल 182 दिन तक इसी अवस्था में रहेंगे। मंगल अस्त से जहां कुछ राशियों के जीवन में टेंशन बढ़ेगी तो कई जातक तनावमुक्त होंगे। आज हम आपको उन तीन लकी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी आर्थिक स्थिति पर मंगल अस्त का शुभ प्रभाव अधिक पड़ेगा।

Mangal Ast 2025

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

ग्रहों के सेनापति यानी मंगल देव 1 नवंबर 2025 को शाम 6 बजकर 36 मिनट पर अस्त होंगे, जो 2 मई 2026 को प्रात: काल 4 बजकर 30 मिनट तक इसी अवस्था में रहेंगे। इस बार मंगल देव कुल 182 दिन तक अस्त अवस्था में रहेंगे, जिसका गहरा प्रभाव प्रत्येक व्यक्ति के जीवन पर पड़ने के साथ-साथ प्रकृति पर भी पड़ेगा। मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव को रक्त, भाई, ऊर्जा, पराक्रम, शक्ति, साहस, भूमि और युद्ध आदि का दाता माना गया है। इसलिए जब भी मंगल की चाल में बदलाव होता है तो उसका असर हर एक चीज पर गहरा पड़ता है।

विज्ञापन

आज हम आपको उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों की आर्थिक स्थिति पर मंगल अस्त का शुभ प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन

Mangal Grah

विज्ञापन

मंगल अस्त का राशियों पर प्रभाव

मिथुन राशि

मंगल देव की विशेष कृपा से मिथुन राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जहां कुछ लोगों को लंबे समय से अटकी पेमेंट मिल जाएगी तो कई जातक पुराने निवेश से मोटा कमाएंगे। इसके अलावा कुछ लोगों का लग्जरी कार खरीदने का भी प्लान बन सकता है। जिन लोगों का कारोबार विदेश तक फैला हुआ है, उन्हें फॉरेन ट्रिप करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

आने वाले कुछ ही समय में कारोबारियों की सारी अटकी पेमेंट क्लीयर हो जाएंगी। इसके अलावा सही जगह पर पैसे लगाने से भी मोटा मुनाफा होगा। हाल ही में जिन लोगों ने नई दुकान खोली है, उनका मुनाफा मंगल देव की विशेष कृपा से डबल हो जाएगा। नौकरीपेशा जातक जॉब करने के साथ-साथ खुद का काम करने का सोच रहे हैं तो दोस्तों के सहयोग से उनका ये सपना सच हो सकता है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

लंबे समय से यदि आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो मंगल देव की मेहरबानी से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं, वो कुछ ही समय में पिछले दो हफ्ते में हुए नुकसान की भरपाई कर लेंगे। दुकानदारों का मुनाफा और काम बढ़ेगा, जिसके बाद वो मनचाही कार खरीद सकते हैं। कारोबारियों और नौकरीपेशा जातकों की कुंडली में संपत्ति खरीदने का प्रबल योग बन रहा है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ