Sourav Das.jpg (1)
विज्ञापन

'युवाओं को परेशान करना बंद करो…'PM Modi के लिए अपशब्द बोलने वाली लड़की के पक्ष में बोले सौरव दास

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित छात्र प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों का मामला अब जांच के दायरे में है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो और वीडियो की दिल्ली पुलिस लगातार जांच कर रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने लाई जा सके. इस मामले में पुलिस ने रुचिका नाम की एक युवती के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है. इसी बीच, पूरे विवाद को लेकर सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास का बयान भी सामने आया है.

दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए छात्रों के आंदोलन के दौरान कई छात्रों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया था. इन मामलों में दिल्ली पुलिस लगातार ऐसे फोटो और वीडियो की जांच कर रही है जो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने एक लड़की रूचिका सिंह के खिलाफ केस भी दर्ज किया है. वहीं, आज इस पूरे मामले को लेकर सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास का भी बयान सामने आया है.

सौरव दास ने कहा, ‘देखिए अगर किसी ने गाली दिया है प्रोटेस्ट में वो कितना सही है नहीं है उसका आप एक तरीके से निंदा कर सकते हो, लेकिन ऐसे करके आप क्रिमिनल मशीनरी यूज करोगे उनको पुलिस के थ्रू टारगेटिंग करोगे, हैरासमेंट करोगे वो बिल्कुल सही बात नहीं है. इस देश में गाली देना कब से क्रिमिनल ऑफेंस बन चुका है.’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘मतलब कि रोज चलते फिरते लोग यहां पर गाली देते हैं. बीजेपी MP’s जो 50% लोकसभा में बैठे हुए उनके खिलाफ तो क्रिमिनल चार्जेस हैं. रेप, मर्डर, डकैती ये सब चीजों का… तो उस पर तो आप कुछ नहीं कर रहे हो. किसी ने एक दो गाली बक दी उस पर आप उनको टारगेट करोगे. आप कुछ नहीं करना चाह रहे हो. आप एक टारगेट करके उनका एग्जांपल बनाना चाह रहे हो. यह एकदम ही कंडेमबल (Condemnable) चीज है. मेरी फिर से अपील है सरकार से एंड उनके जो पुलिस मशीनरी है उनसे कि आप युवाओं को परेशान करना बंद करिए. युवाओं को इस तरीके से टारगेट करना बंद करिए और यह जो लड़की है उसको भी आप अकेले छोड़ दीजिए. ऐसे पुलिस का दुरुपयोग करना इन सारे ऐसे मामलों में यह बिल्कुल ही एक्सेप्टेबल नहीं है किसी के लिए भी.’

उन्होंने कहा, ‘इसमें मैं यह भी ऐड करना चाहता हूं कि अगर किसी को बुरा लग रहा है एंड अगर उन्होंने कुछ बोला है प्रधानमंत्री के खिलाफ तो प्रधानमंत्री जी के पास एक ऑप्शन है डेफमेशन फाइल करने का तो वह डेफमेशन फाइल कर दीजिए. लेकिन आप पुलिस के थ्रू टारगेटिंग करा रहे हो वो बहुत गलत बात है.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ