Shubman Gill
विज्ञापन

IND vs ENG: टेस्ट क्रिकेट इतिहास के पन्नों में दर्ज हुई शुभमन गिल की यादगार पारी, एक नहीं नाम जुड़ी कई उपलब्धियां

Shubman Gill: शुभमन गिल ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में यादगार इनिंग खेली। गिल ने इस पारी में कई बड़े रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर डाले।

Shubman Gill: शुभमन गिल ने एजबेस्टन के मैदान पर ऐसी पारी खेल गए, जिसे टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सालों-साल याद रखा जाएगा। गिल इंग्लैंड की सरजमीं पर भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 387 गेंदों का सामना करते हुए 269 रनों की यादगार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान गिल ने 30 चौके और 3 सिक्स जमाए।

विज्ञापन

गिल बतौर कप्तान भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही इंग्लैंड में सबसे बड़ी इनिंग खेलने का रिकॉर्ड भी शुभमन के नाम दर्ज हो गया है। उन्होंने सुनील गावस्कर के 46 साल पुराने रिकॉर्ड को चकनाचूर कर डाला। सिर्फ यही नहीं गिल इंग्लैंड में डबल सेंचुरी और 250 रन बनाने वाले पहले इंडियन कैप्टन भी बन गए हैं। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ