हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: Sonakshi Sinha की शादी के लिए कैसे राजी हुए Shatrughan Sinha? रातों-रात कैसे दूर हुई नाराजगी?

Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के लिए एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा तैयार हो गए हैं। लेकिन उनकी नाराजगी और गुस्सा किसने दूर किया उसे लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। शत्रुघ्न के हृदय परिवर्तन के पीछे कौन है चलिए जानते हैं।

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Wedding

Sonakshi Sinha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग शादी रचा रही हैं और इस बात से सिन्हा परिवार में तनाव की खबरें सामने आ रही थीं। लेकिन अब शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) अपने होने वाले दामाद जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ जब से स्पॉट हुए हैं लोगों को समझ आ गया है कि एक्टर को अपने दामाद और बेटी की शादी से कोई समस्या नहीं है। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर इस शादी से उनकी जो नाराजगी थी वो अचानक कैसे दूर हो गई?

तो कुछ लोग अब अनुमान लगा रहे हैं कि आखिर उनका मन किसने बदला होगा। कुछ यूजर्स का दावा है कि सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा ही शत्रुघ्न के राजी होने की वजह हो सकती हैं। दरअसल, वो अपनी बेटी का घर बसते हुए देखना चाहती हैं और इसलिए उन्होंने ही पति का गुस्सा शांत किया होगा। इसके अलावा सोनाक्षी के मामा का नाम भी सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि रामायण में छिड़ी महाभारत को शांत करवाने के पीछे एक्ट्रेस के मुंह बोले मामा और शत्रुघ्न के खास दोस्त का हाथ हो सकता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola