---विज्ञापन---

Video: 14 अप्रैल तक इस राशि के लोग शनि के कारण रहेंगे परेशान, परिवार में होंगे लड़ाई-झगड़े!

14 अप्रैल 2025 तक कुछ राशियों के जातकों को शनि गोचर के अशुभ प्रभाव के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं आने वाले 7 दिन में किस राशि के घर में क्लेश बढ़ेंगे।

घर में बढ़ेगा क्लेश, रहेगा तनाव!
---विज्ञापन---

शनि एक क्रूर ग्रह है, जिसका प्रभाव एक या दो नहीं बल्कि सभी 12 राशियों की सेहत, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक जीवन और करियर आदि पर पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, बीते दिनों 29 मार्च 2025 को शनि देव ने कुंभ राशि में से निकलकर मीन राशि में गोचर किया था। शनि के गोचर करते ही मकर राशि पर चल रही शनि की साढ़ेसाती खत्म हो गई। लेकिन द्वितीय भाव में से शनि के विदा होने से इस राशि के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। जहां कुछ लोगों के पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल रहेगी, तो कई जातकों का व्यवहार उग्र और चिड़चिड़ा हो जाएगा, जिसके कारण उनके घर में तनाव बढ़ेगा। परिवार में लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। भाई-बहनों से भी संबंध खराब हो सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।

हालांकि 14 अप्रैल 2025 को प्रात: काल 3 बजकर 30 मिनट पर सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के गोचर करते ही मकर राशि के पारिवारिक जीवन में थोड़ा सुधार होगा। यदि आप जानना चाहते हैं कि 14 अप्रैल 2025 के बाद का समय मकर राशि के लोगों के हित में रहेगा या नहीं, तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2025: 12 अप्रैल को इन 3 राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी! चंद्र-मंगल करेंगे गोचर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Apr 08, 2025 03:46 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola