
टीम इंडिया में होने वाला है बड़ा बदलाव? ODI वर्ल्ड 2027 से पहले आए 5 अहम अपडेट
वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां शुरू हो गई हैं. भारतीय टीम को लेकर 5 बड़े अपडेट भी सामने आए हैं. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
Written By Alsaba Zaya

Written By Alsaba Zaya
वनडे वर्ल्ड कप 2027 साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होने वाला है. टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान आईसीसी ने पहले ही कर दिया है. वहीं, अब टीम इंडिया पर 5 बड़े अपडेट सामने आए हैं. श्रेयस अय्यर की जगह तिलक वर्मा को मौका मिल सकता है. उन्हें बाएं हाथ को बल्लेबाज के तौर पर इसका फायदा मिल सकता है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज होने वाली है.
माना जा रहा है कि इसकी तैयारियां इसी सीरीज से शुरू हो सकती है. हार्दिक पांड्या और नितीश रेड्डी पर भी नजरें हैं. ये खिलाड़ी ज्यादा चोटिल होते हैं. इसके अलावा रवींद्र जडेजा की वनडे टीम से छुट्टी हो सकती है. उनकी उम्र को देखते हुए ये फैसला लिया जा सकता है. इसके अलावा वॉशिंगटन सुंदर की हालिया फॉर्म में भी टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट ने फिलहाल विश्व कप 2027 की तैयारियों को तेज कर दिया है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: