
IND vs AFG: T20 सीरीज से हो सकती है इन 4 खिलाड़ियों की वापसी, साथ में खेलेंगे हार्दिक-रेड्डी!
Written By Aditya

Written By Aditya
IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 से ठीक पहले अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 13, 15 और 17 सितंबर को खेले जाने वाले हैं. जल्द ही इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का भी ऐलान होने वाला है. ऐसे में कुछ स्टार खिलाड़ियों की इस सीरीज से वापसी पर भी बात हो रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें हार्दिक और क्रुणाल पांड्या का नाम भी शामिल है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के सुपरस्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. ऐसे में वो अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज से इंटरनेशनल क्रिकेट में कमबैक कर सकते हैं. इसके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी भी अब पूरी तरह से फिट हो चुके है. ऐसे में उन्हें भी कमबैक का मौका मिल सकता है. इसके अलावा स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. उनकी भी अब टीम में वापसी हो सकती है. इतना ही नहीं जसप्रीत बुमराह भी अब दोबारा मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इसके अलावा क्रुणाल पांड्या के भी कमबैक के बारे में अब बातें हो रही है….
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: