asaduddin owaisi

Video: 'बाबर के देश से सर्वोच्च सम्मान ले रहे PM मोदी', AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने BJP पर साधा निशाना

उज्बेकिस्तान ने प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च सम्मान देकर सम्मानित किया है, जिस पर असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा दोनों को घेरा और बाबर के देश से सम्मान लेने पर सवाल उठाए.

उज्बेकिस्तान ने भारतीय प्रधानमंत्री मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया, जिसे लेकर भाजपा-RSS और प्रधानमंत्री मोदी पर असदुद्दीन ओवैसी ने तंज कसा है. ताशकंद में उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्जियोयेव ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश के सर्वोच्च मित्रता सम्मान ‘ओली दाराजाली दोस्तलिक’ से सम्मानित किया. इस पर ओवैसी ने कहा कि भाजपा को मुबारकबाद देता हूं कि जिस देश से वह आया, उसी देश से उनके टॉप लीडर अवार्ड ले रहे हैं. जिस बाबर के नाम पर भाजपा और RSS वाले हमें गालियां देते हैं, उसी बाबर के देश से वे अवार्ड ले रहे हैं.

विज्ञापन

ओवैसी ने RSS से पूछा एक सवाल?

ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जिस देश में जाते हैं, अवार्ड लेकर आते हैं. अब उन्होंने बाबर के देश से अवार्ड लिया है. RSS नेताओं को इस बारे में सोचना पड़ेगा. बाबर का नाम लेकर हमें गालियां देने वालों ने उसी के देश से अवार्ड लिया है तो अब उम्मीद है कि संघ के लोग बाबर का नाम उस तरह नहीं लेंगे, जिस तरह अबतक लेते आए हैं. बता दें कि ओली दाराजाली दोस्तलिक उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान है, जो किसी मित्र देश के नेता को दिया जाता है. उज्बेक भाषा में ओली दाराजाली का मतलब सर्वोच्च स्तर और दोस्तलिक का अर्थ मित्रता है. यानी ‘सर्वोच्च मित्रता का सम्मान’.

विज्ञापन

News 24 की ये वीडियो रिपोर्ट देखें और सुनें कि ओवैसी ने क्या-क्या कहा?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ