Team India (PIC Credit - AI)
विज्ञापन

2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया सिलेक्शन पर आया बड़ा अपडेट, 15 खिलाड़ियों के साथ 5 बैकअप नाम भी शॉर्टलिस्ट!

ODI World Cup 2027: अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए बीसीसीआई ने अपनी कमर कस ली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिलेक्टर्स वनडे वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया स्क्वॉड के साथ-साथ 5 बैकअप प्लेयर्स की लिस्ट भी तैयार की है.

Team India for 2027 ODI World Cup: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आगाज अगले साल 8 अक्टूबर से होने जा रहा है. वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने संभावित 15 खिलाड़ियों के साथ 5 बैकअप खिलाड़ियों की लिस्ट भी तैयार की है. टीम मैनेजमेंट खासतौर पर राइट-लेफ्ट बल्लेबाजी कॉम्बिनेशन और खिलाड़ियों की फिटनेस पर ध्यान दे रहा है. संभावित टीम में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती और गुरनूर ब्रार जैसे नाम शामिल बताए जा रहे हैं.

वहीं, बैकअप खिलाड़ियों में तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा के नाम सामने आए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, इस संभावित 20 खिलाड़ियों की सूची में संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को जगह नहीं मिली है. हालांकि, 2027 वर्ल्ड कप में अभी काफी समय बाकी है और आगामी वनडे मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और फिटनेस के आधार पर टीम में बदलाव संभव है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ